Trending Nowशहर एवं राज्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के डब्ल्यूआरएस कालोनी दशहरा उत्‍सव में होंगे शामिल, इन उत्सव में शामिल होंगे, शेड्यूल जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री 5 अक्टूबर को संध्या 6 बजे रायपुर के डब्ल्यूआरएस कालोनी जायेंगे और वहां दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात 7.05 बजे कुम्हारी महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री इसके बाद 7.35 बजे हनुमान मंदिर मैदान चरौदा पहुंचेंगे और वहां दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8 बजे बिजली नगर भिलाई-3 में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात रायपुर वापस लौट आएंगे।

2025__03
2025__01
2025__02
advt_dec2024
Share This: