मुख्यमंत्री बघेल ने पत्नी को लगाया रंग, नगाड़ा बजाकर पूरी मस्ती में गाया छत्तीसगढ़ी फाग

Date:

रायपुर। पूरे प्रदेश में होली की खुमारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी होली वाले मूड में ही नजर आए। वो सुबह रायपुर से भिलाई स्थित अपने घर गए। यहां उन्होंने पत्नी, बेटे और रिश्तेदारों के साथ होली मनाई। बड़ी संख्या में दुर्ग जिला प्रशासन के अफसर और स्थानीय कांग्रेस नेता भी मुख्यमंत्री को होली की बधाई देने पहुंंचे। सफेद धोती-कुर्ता में भूपेश बघेल और उनके रिश्तेदारों ने कंधे पर गमछा भी ले रखा था। भिलाई से सामने आई तस्वीरों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी पत्नी के साथ गुलाल खेलते दिखें। होली की बधाई देकर उन्होंने पत्नी को रंग लगाया और परिजनों के साथ होली मनाई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा उत्साह, उमंग, रंगों, खुशियों एवं मेल मिलाप के त्यौहार होली पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं।

सीएम ने आगे कहा इस दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह दिन लोगों के बीच खुशियां बांटने का है। यह खुशियों का त्योहार है। कोरोना काफी कम हुआ है, लेकिन बचाव में ही सुरक्षा है। सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाएं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई 3 स्थित आवास में सुबह 10:00 बजे से होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 2:00 बजे तक सभी मस्ती में झूमते रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री के बेटे, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कलेक्टर डॉक्टर एसएन भूरे, एसपी बीएन मीणा सहित बड़ी संख्या में अतिथि व मुख्यमंत्री के ओएसडी मौजूद रहे।

फाग गीतों के मजे में डूबे भूपेश बघेल।

कार्यक्रम के दौरान फाग गीत का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने स्वयं ताल दी। मुख्यमंत्री के ताल से फाग का ऐसा रंग जमा कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए। मुख्यमंत्री के घर में इस दौरान मिलने वालों का तांता लगा रहा ।

होली की मस्ती के बीच मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि पुराने गिले-शिकवे भुलाकर सभी इस त्यौहार को मिल-जुलकर मनाते हैं, तभी जीवन में खुशियों के रंग चढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व के दौरान शहर में सौहार्द्रपूर्ण अच्छा वातावरण रहे, बच्चे, बूढ़े, नौजवान सभी मिलकर इस पर्व को मनाएं और आपस में होली की खुशियां बांटे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...