Trending Nowशहर एवं राज्य

छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया होते हैं, बिलासपुर में बोले रवि किशन

बिलासपुर। भाजपा सांसद रवि किशन आज बिलासपुर दौरे पर है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रवि किशन ने कहा, कि यहां मैंने फिल्मों की शूटिंग की है। मैं मानता हूं कि छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया होते हैं। वहां की सरकार ने इसे लूटा है , 15 साल में जो विकास हुआ उसका एक प्रतिशत भी नहीं हुआ। PM आवास नहीं मिला, हम 8 लाख आवास तुरंत देंगे। यहां के CM (भूपेश बघेल) को PM के नाम से चिढ़ है

भाजपा सांसद रवि किशन ने मोदी की गारंटी का उल्लेख किया और कहा कि 5 साल में इन्होंने (कांग्रेस सरकार) छत्तीसगढ़ को लूट कर बर्बाद कर दिया है। रवि किशन ने भाजपा के चुनाव प्रचार का वीडियो दिखाया और कहा कि मुंबई वाले कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर फिल्म और सीरीज बनाने की तैयारी में है।

cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: