Trending Nowशहर एवं राज्य

छत्तीसगढ़ बनेगा प्राकृतिक पेंट का हब, प्रदेश के 25 जिलों में खुलेंगी गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गोबर से पेंट बनाने की बड़ी यूनिट तैयार होगी। मुख्यमंत्री ने इस बात की घोषणा की है कि प्रदेश के 25 जिलों के 37 गौठानों में गोबर पेंट बनाने की 37 यूनिटें तैयार होगी। वर्तमान में रायपुर और दुर्ग जिले में 2-2 और कांकेर में 01 प्राकृतिक पेंट बनाने की यूनिट में उत्पादन शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 8997 लीटर उत्पादित प्रकृतिक पेंट में से 3307 लीटर की बिक्री से 7 लाख 2 हजार 30 रुपए की आमदनी हुई है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ 05 लाख रूपए का भुगतान किया। इस दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वहीं मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह भी मौजूद थे।

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 96 गौठानों में अब तक 4 रुपए लीटर में 1 लाख 15 हजार 423 लीटर गौमूत्र खरीदा गया। गौमूत्र से बनाए गये कीटनाशक ब्रम्हास्त्र और वृद्धिवर्धक जीवामृत की बिक्री से महिला स्व सहायता समूहों को हुई 22.43 लाख रूपए की आय हुई। मुख्यमंत्री की पैरा दान की अपील पर किसानों ने गौठनों में किया 10.32 लाख क्विंटल पैरा दान किया।

मुख्यमंत्री ने 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.29 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की। साथ ही गौठान समितियों को 1.46 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। महिला समूहों के खाते में 01 करोड़ रूपए की लाभांश राशि अंतरित की गई।

Share This: