CHHATTISGARH WEATHER : Cold wave continues in Chhattisgarh…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के पहले सप्ताह से ही मौसम ठंडा हो गया है। उत्तर पश्चिम की ओर से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण पूरे प्रदेश में ठंडक का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग में पिछले कुछ दिनों से शीतलहर चल रही है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री
सरगुजा संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई है।
दुर्ग-बिलासपुर संभाग में भी ठंड का असर
दुर्ग और बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी शीतलहर के चलते ठंडक बनी रहेगी। इसके बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया है।
दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश की संभावना
दक्षिण छत्तीसगढ़ और रायपुर संभाग में शीतलहर जैसी स्थिति नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 नवंबर को सुकमा, बीजापुर और बस्तर के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

