छत्तीसगढ़ : बेमौसम बारिश ने अन्नदाता के लिए बढ़ाई मुसीबत, धान की फसल हो रही बर्बाद

Date:

कांकेर।  (Kanker) बेमौसम बारिश से किसानों की खड़ी धान की फसल गिर गई हैं। पखांजुर क्षेत्र के किसानों की बेशकीमती धान की फसल बेमौसम बारिश के वजह से गिर गई हैं। किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।

दशहरा पर्व के दिन शाम से ही पखांजुर क्षेत्र में बेमौसम तेज बारिश शुरू हो गई हैं। भारी बारिश एवं तेज हवाओं से किसानों की बेशकीमती खड़ी धान की फसल गिर गई हैं। बता दे कि अभी धान के फसलों में धान की बाली निकल गई हैं और कई किसानों की धान की फसल भी पक चुका है ऐसे में बेमौसम बारिश धान के फसल के लिए बहुत नुकसानदायक हैं।

किसानों (Kanker) ने बताया कि कच्ची धान की फसल गिर जाने से धान में चावल नहीं भर पता है और धान का बजन हल्का हो जाता हैं। खेत में उत्पादन के आधी फसल बर्बाद हो गया है। ऐसे ही जिन किसानों की धान की फसल पक गई है। बेमौसम बारिश की वजह से पके धान की फसल भी गिर रही है। ऐसे में धान में गीलापन होने पर अंकुरित हो जाता हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान होता हैं।

रामकृष्ण पुर पंचायत के आश्रित गांव पिव्ही नंबर.25 के पीड़ित किसानों ने बताया बैंक से कर्ज लेकर फसल लगाया है। (Kanker) अभी बेमौसम बारिश से धान की फसल गिर जाने से भरी नुकसान पहुंचा है किसानों ने राज्य सरकार से मुआवजा की मांग की हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related