CG QR CODE ID CARD : मंत्रालय प्रवेश के लिए अब QR कोड और होलोग्राम युक्त आईडी कार्ड अनिवार्य

Date:

CG QR CODE ID CARD : Now ID card with QR code and hologram is mandatory for ministry entry

रायपुर, 22 जुलाई 2025। CG QR CODE ID CARD छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए नई पहचान व्यवस्था लागू करने का आदेश जारी किया है। अब मंत्रालय में प्रवेश के लिए क्यूआर कोड और होलोग्राम युक्त आईडी कार्ड अनिवार्य होगा, जिसकी वैधता 5 वर्ष होगी।

क्या है नया नियम? –

आदेश के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) सहित सभी विभागों के अधिकारी, सचिवालय सेवा के कर्मचारी और मंत्रालय से जुड़े कर्मियों को नया RFID, QR और होलोग्राम युक्त परिचय पत्र जारी किया जाएगा।

CG QR CODE ID CARD कार्यालय समय में आईडी कार्ड को गले में पहनना और नाम स्पष्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

बिना आईडी कार्ड मंत्रालय में प्रवेश नहीं मिलेगा।

आवेदन की प्रक्रिया –

परिचय-पत्र के लिए NIC द्वारा विशेष पोर्टल तैयार किया गया है।

अधिकारी और कर्मचारी स्वयं जानकारी भरकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट https://gad.cg.gov.in/id-card/ पर उपलब्ध है।

CG QR CODE ID CARD सभी आवेदनों को संबंधित नोडल विभाग या कक्ष द्वारा सत्यापित किया जाएगा।

यह कदम सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...

CONGRESS BUDGET REACTION : छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बजट पर हमला

CONGRESS BUDGET REACTION : Chhattisgarh Congress attacks the budget दुर्ग/रायपुर।...