छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 60 लाख रूपये का करेंगे भुगतान

Date:

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 जुलाई से 31 जुलाई तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.17 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 2.07 करोड़ और महिला समूहों को 1.37 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं। गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में अब तक हितग्राहियों को 301 करोड़ 42 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 4 अगस्त को 6.50 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 307 करोड़ 92 लाख रूपए हो जाएगा।

227 गौठानों में तेल मिल तथा 251 गौठानों में दाल मिल 

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गौठानों को रूरल इण्डस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां आयमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कृषि एवं वनोपज आधारित प्रसंस्करण इकाईयां, गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण के लिए यूनिटें स्थापित की जा रही हैं। 227 गौठानों में तेल मिल तथा 251 गौठानों में दाल मिल सहित मिनी राईस मिल एवं अन्य प्रकार यूनिटे स्थापित किए जाने का काम तेजी से जारी है।

 

आज मोर महापौर-मोर द्वार समापन समारोह में शामिल होंगे 

सीएम भूपेश बघेल आज मोर महापौर-मोर द्वार समापन समारोह में शामिल होंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक दोपहर 1.40 को सीएम भूपेश बघेल कार से नेताजी सुभाष स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। जहां आयोजित मोर महापौर-मोर द्वार समापन समारोह शामिल होंगे।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कार में मिली SDO की लाश

CG BREAKING : SDO's body found in car जगदलपुर, 14...

BREAKING : 8वें वेतन आयोग पर सरकार की सफाई

BREAKING : Government's clarification on 8th Pay Commission नई दिल्ली।...