CHHATTISGARH : PRAGATI से रफ्तार में छत्तीसगढ़, भिलाई–लारा परियोजनाओं को मिली नई गति

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Chhattisgarh gains momentum with PRAGATI, Bhilai-Lara projects gain new momentum

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की बड़ी-बड़ी अटकी परियोजनाएं अब तेज़ी से पूरी हो रही हैं। “प्रगति” प्लेटफॉर्म ने मॉनिटरिंग, समीक्षा और तुरंत समाधान का ऐसा सिस्टम बनाया है, जिससे काम टलता नहीं, चलता है।

मुख्यमंत्री साय के मुताबिक छत्तीसगढ़ में इसका असर साफ दिख रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण से रेल उत्पादन को नई रफ्तार मिली है और हजारों युवाओं के लिए रोजगार के मौके बने हैं। इससे राज्य की इंडस्ट्रियल इकोनॉमी को मजबूती मिली है और आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य और मजबूत हुआ है।

इसी तरह एनटीपीसी की लारा सुपर थर्मल पावर परियोजना (1600 मेगावाट) से छत्तीसगढ़ समेत छह राज्यों को निर्बाध बिजली मिल रही है। इससे उद्योगों को ताकत मिली है और खेती-किसानी को भी स्थिर बिजली का सहारा मिला है। लारा परियोजना ने छत्तीसगढ़ की पहचान “पावर हब ऑफ इंडिया” के रूप में और मजबूत की है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई PRAGATI की 50वीं बैठक ने राज्य की विकास यात्रा को नई दिशा दी है। पिछले एक दशक में इस प्लेटफॉर्म से 85 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की रफ्तार बढ़ी है। भिलाई (2007) और लारा (2009) जैसी पुरानी परियोजनाएं नियमित समीक्षा और इंटर-एजेंसी समन्वय से अब ठोस नतीजों तक पहुंची हैं।

सीएम साय ने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, तेज़ क्रियान्वयन और जवाबदेही यही नए भारत की पहचान है। प्रगति के जरिए छत्तीसगढ़ विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य में निर्णायक भूमिका निभाता रहेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related