CHHATTISGARH : 15 जुलाई से पहले ट्रांसफर लिस्ट संभव, कई IG-SSP बदलेंगे …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Transfer list possible before July 15, many IG-SSP will be changed…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद अब आईपीएस अफसरों की बड़ी तबादला सूची कभी भी जारी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक 15 जुलाई से पहले सरकार करीब एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल सकती है। इस बार कई बड़े जिलों के एसएसपी, एसपी और तीन पुलिस रेंज के आईजी के तबादले की चर्चा तेज है।

सबसे ज्यादा चर्चा दुर्ग, सरगुजा और राजनांदगांव रेंज को लेकर है। बताया जा रहा है कि इन तीनों रेंज में नए आईजी की तैनाती हो सकती है। वहीं कई जिलों के पुलिस कप्तानों के भी बदलने की संभावना जताई जा रही है।

CHHATTISGARH : 1 करोड़ का गांजा पकड़ा!

सूत्रों के मुताबिक पुलिस अकादमी के निदेशक अजय यादव को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया जा सकता है। वहीं बालाजी राव सोमावार, दीपक कुमार झा और अभिषेक शांडिल्य की नई पोस्टिंग को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।

इस सूची की सबसे बड़ी चर्चा यह है कि पहली बार दो महिला आईपीएस अधिकारियों को जिले की कमान सौंपी जा सकती है। धमतरी और सारंगढ़ में महिला एसपी की नियुक्ति पर विचार होने की बात सामने आ रही है।

बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, मुंगेली, बेमेतरा, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोरिया, अंबिकापुर और सूरजपुर समेत कई जिलों में भी एसपी स्तर पर बदलाव की संभावना है। हालांकि अंतिम फैसला सरकार की आधिकारिक सूची जारी होने के बाद ही साफ होगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related