CG IPS PROMOTION : Promoted captain gets big posting, direct IPS sidelined
रायपुर। छत्तीसगढ़ में IPS अफसरों के बीच सत्ता और प्रमोशन की जंग चरम पर है।
राज्य के बड़े जिलों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और अंबिकापुर में अब ज्यादातर प्रमोटी IPS तैनात हैं। डायरेक्ट IPS या तो नक्सल प्रभावित इलाकों में भेजे जा रहे हैं या पुलिस मुख्यालय की शोभा बढ़ाने के काम में लगे हैं।
गृह विभाग निष्क्रिय है, डीजीपी खुद को अलग कर चुके हैं, जबकि IPS एसोसिएशन की भी आवाज़ बंद है। कई अनुभवी अधिकारी खुद को सरकार की बेरुखी और कैरियर पर असर मान रहे हैं।
इस पूरे खेल में कानून व्यवस्था पर असर और प्रशासनिक खींचतान स्पष्ट दिखाई दे रही है।

