छत्तीसगढ़. में डबल मर्डर केस का खुला राज, मृतक ने टंगिया लेकर दौड़ाया था, इसलिए 10 लोगों ने मिलकर कर दी पति और पत्नी की हत्या

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

दंतेवाड़ा। मुरकी गांव में दंपती की हत्या मामले में शामिल 10 आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतकों में शामिल अधेड़ ने कार्यक्रम को दौरान टंगिया लेकर उन्हें दौड़ाया था।

डबरी के पास मिली थी दंपत्ति की लाश

17 अक्टूबर को 55 वर्षीय रामा ओयाम और उसकी 45 वर्षीय पत्नी मासे ओयाम का शव डबरी के पास मिला था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। (Dantewada) जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। जांच में पता चला कि मृतक रामा का गांव के लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।

आरोपियों ने खोला राज
पुलिस ने गांव के 10 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया। जब सख्ती से पुलिस ने पूछताछ किया तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि 16 अक्टूबर को गांव में नवाखाई त्योहार मनाया जा रहा था। उस दौरान गांव के लोग नाच, गाना में व्यस्त थे। सभी नाचते-गाते राम ओयाम के घर गए थे। तभी रामा ने ग्रामीणों को टंगिया लेकर मारने के लिए दौड़ाया था।

सभी लोगों ने मिलकर की रामा की हत्या
आरोपियों ने 17 अक्टूबर को उस समय वारदात को अंजाम दिया जब ओयाम और उसकी पत्नी मासे गांव से पटेलपारा की ओर जा रहे थे। आरोपी पहले से वहां मौजूद थे। मौका मिलते ही सभी ने मिलकर पहले रामा की हत्या की। उसकी बीवी भी साथ थी इसलिए उसे भी मार डाला था। सभी ने मिलकर पहले दोनों पर टंगिया से वार किया था। फिर चाकू से गला रेतकर दोनों की हत्या कर दी थी।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
दंपती की हत्या में मुरकी के रहने वाले सोमारू मंडावी, रमेश मंडावी, सुरेश ओयाम, लक्ष्मण ओयाम, सुखनाथ कोहरामी, फागु कोर्राम, जयराम मुचाकी, पांडू उर्फ माहरु, सुखराम मिडियामी व जोगा शामिल थे। पुलिस के सामने सभी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PREMANAND MAHARAJ: प्रेमानंद महाराज की भक्तों को सलाह! 

PREMANAND MAHARAJ: Premanand Maharaj's advice to devotees!   PREMANAND MAHARAJ: देवी-देवीताओं...

CG SWINE FLU: स्वाइन फ्लू 200 पार! 

CG Swine Flu: Swine flu cases cross the 200...