CHHATTISGARH : HC बार चुनाव रिजल्ट

Date:

CHHATTISGARH : HC Bar Election Result

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28 के अनंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कई महीनों तक विवादों में रहे इस चुनाव को आखिरकार HC के निर्देश पर संपन्न कराया गया। शांतिपूर्ण मतदान के बाद जारी ‘Hear Say’ अनंतिम परिणामों में नई कार्यकारिणी की पूरी तस्वीर साफ हो गई है।

अध्यक्ष पद पर रजनीश सिंह बघेल की जीत

अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता रजनीश सिंह बघेल ने बढ़त बनाए रखते हुए जीत दर्ज की। लंबे समय तक चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठे विवादों के बीच यह मुकाबला खासा चर्चित रहा।

उपाध्यक्ष पद

उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद पर गौतम खेत्रपाल विजयी रहे, जबकि उपाध्यक्ष (महिला) पद पर माण्डवी भारद्वाज ने जीत हासिल की। दोनों को अपने-अपने वर्ग से मजबूत समर्थन मिला।

सचिव और सह सचिव

महत्वपूर्ण सचिव पद पर अनिल त्रिपाठी ने जीत दर्ज की। सह सचिव पद पर विजय कुमार साहू और सह सचिव (महिला) पद पर आस्था शुक्ला चयनित हुईं।

कोषाध्यक्ष

कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी हर आशा पूरन सिंह भाटिया को मिली। उनकी भारी मतों से जीत चर्चा में रही।

क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव

क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ) पद पर अमन पाण्डेय तथा महिला वर्ग में प्रज्ञा पाण्डेय विजयी रहीं।

ग्रंथालय सचिव

ग्रंथालय सचिव पद पर राहुल कुमार मिश्रा का चयन हुआ।

कार्यकारिणी सदस्य

कार्यकारिणी में सात सदस्य शामिल किए गए हैं –

अभिषेक पाण्डेय

त्रिवेणी शंकर साहू

आशुतोष मिश्रा

शरद मिश्रा

उज्जवल चौबे

लक्ष्मीन कश्यप

दीप्ति तिवारी

इन सभी को आगामी दो वर्षों के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। चुनाव परिणामों के बाद अधिवक्ता संघ में नई कार्यकारिणी के साथ कामकाज को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कार में मिली SDO की लाश

CG BREAKING : SDO's body found in car जगदलपुर, 14...

BREAKING : 8वें वेतन आयोग पर सरकार की सफाई

BREAKING : Government's clarification on 8th Pay Commission नई दिल्ली।...