CG BREAKING : New guidelines implemented in 3 districts
रायपुर। राज्य में 20 नवंबर 2025 से लागू नई गाइडलाइन दरों के पुनरीक्षण को लेकर बड़ी अपडेट है। केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने धमतरी, बलौदा बाजार और गरियाबंद जिलों के संशोधित प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसके बाद इन तीनों जिलों में नई गाइडलाइन दरें आज यानी 4 फरवरी से प्रभावी हो गई हैं।
शासन के निर्देश पर जिला मूल्यांकन समितियों से मिले प्रस्तावों पर महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सभी प्रस्तावों की जांच के बाद अनुमोदन दिया गया। आम लोग नई दरों की जानकारी जिला पंजीयन कार्यालयों और विभागीय वेबसाइट पर देख सकते हैं। अन्य जिलों की संशोधित दरें भी जल्द जारी होंगी।

