छत्तीसगढ़ – धान खरीदी के लिए किसानों को टोकन मिलेगा ऐसे आज से, जानें

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो जाएगी इसे लेकर राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं आज धान खरीदी के लिए किसानों को टोकन दिया जाएगा। आदेश के अनुसार सभी समितियों में लघु और सीमांत किसानों टोकन में प्राथमिकता दी जाएगी।

वहीं 1 दिसंबर से किसान टोकन के अुनसार अपना धान बेच सकेंगे। बता दें कि 1 किसान को धान खरीदी के लिए तीन टोकन दिया जाएगा। इसके अनुसार किसान तीन बार धान बेच सकेगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने इस बार 105 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में 2058 समितियों के माध्यम धान खरीदी होगी। वहीं 1 दिसंबर से धान खरीदी की शुरूआत से पहले केंद्रों में दो दिनों का ट्रायल रन पूरा किया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related