Trending Nowशहर एवं राज्य

CHHATTISGARH : हसदेव बचाने देश भर से पर्यावरण योद्धा का जमावड़ा, इस तारीख को महा-आंदोलन

Environmental warriors gathered from across the country to save Hasdev, a great movement on this date

सरगुजा। हसदेव बचाने की मुहिम में देश भर से पर्यावरण योद्धा सरगुजा जिले के उदयपुर पहुंच रहे हैं। यहां छह और सात जून को बड़े आंदोलन की तैयारी है। इधर ग्रामीण भी पेड़ों को बचाने डटे हैं। सोमवार को पेड़ कटाई शुरू होने के पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण रात पर जंगल में डेरा डाले रहे। विरोध को देखते हुए फिलहाल पेड़ों की कटाई रोक दी गई है। इधर ग्रामीणों ने पर्यावरण दिवस पर जहां-जहां पेड़ काटे गए हैं, वहां ंपौधे लगाकर जंगल बचाने का ऐलान किया है।

विरोध के बीच छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के अमित बघेल को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इससे वे डरने वाले नहीं हैं, आंदोलन तेज होगा। जैन संतों पर टिप्पणी के मामले मंे दुर्ग व बालोद पुलिस हसदेव क्षेत्र से बघेल को गिरफ्तार कर ले गई। सोमवार को अल सुबह कोल माइंस के लिए पेड़ों की कटाई शुरू हुई थी। पता चलते ही आसपास के ग्रामीण पहंुच गए और विरोध शुरू कर दिए। हालात ऐसे बने कि पेड़ों की कटाई रोक दी गई। मंगलवार को पेड़ काटने वन या पुलिस के अफसर नहीं पहुंचे।

काटे गए वृक्षों को शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि –

पेड़ बचाओ, हसदेव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अंबिकापुर शहर के अनेक बुद्धिजीवी, विषय-विशेषज्ञ, गणमान्य नागरिक, राजनीतिज्ञ व सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विवेकानंद चौक पर कार्यक्रम आयोजित कर निर्ममता से काटे गए वृक्षों के लिए शोक व्यक्त करते हुए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

साथ ही आने वाले घोर प्राकृतिक संकट के लिए आगाह किया गया। संघर्ष समिति के निलेश सिंह व विनोद हर्ष ने कहा कि पेड़ों की कटाई नहीं बंद हुई तो आंदोलन होगा। 2 जून को घड़ी चौक से लेकर महामाया चौक, जय स्तंभ चौक, थाना चौक तक टी आकार में मानव श्रृखंला बनाकर विरोध किया जाएगा।

5 जून को शहर में कई संगठन बनाएंगे मानव शृंखला –

यूनाइटेड फोरम ऑफ ट्रेड यूनियन अंबिकापुर इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर के घड़ी चौक में हसदेव बचाने मानव श्रृखंला बनाया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर तीन बजे शाम पांच बजे तक चलेगा। यूनाइटेड फोरम की इस मुद्दे पर हुई बैठक में चर्चा के बाद अधिक संख्या में इस अभियान में लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में विभिन्न संगठनों के सीपी शुक्ला, किरण सिन्हा, सुधीर कुमार तिवारी, डॉक्टर हरिशंकर श्रीवास्तव, शैलेंद्र वर्मा, अनंत सिन्हा, मोहम्मद सऊद अंसारी, कृष्ण कुमार, रघुनाथ प्रधान उपस्थित थे।

देश भर से जुट रहे पर्यावरण योद्धा छह व सात जून को बड़ा आंदोलन –

हसदेव बचाने देश भर से पर्यावरण योद्धा उदयपुर पहुंच रहे हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। छह व सात जून को यहां बड़े आंदोलन की तैयारी है।

 

Share This: