Chhattisgarh -महाराष्ट्र बॉर्डर के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1जवान घायल, एयरलिफ्ट कर नागपुर रेफर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के गढ़चिरौली इलाके में मंगलवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब आधे घंटे तक मुठभेड़ चली। इस मुठभेड़ में 1 जवान घायल हो गया है। घायल जवान को साथी जवानों ने मुठभेड़ स्थल से बाहर निकाला। फिर एयरलिफ्ट के माध्यम से नागपुर के एक अस्पताल ले जाया गया है। जहां जवान का इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाटपार- इरपाणार के जंगलों में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। वहीं पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से जबरदस्त गोलीबारी हुई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related