भाजपा के क्षेत्रीय कार्यशाला में भाग लेने रवाना हुआ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल

Date:

Chhattisgarh delegation leaves to participate in BJP’s regional workshop

रायपुर: भाजपा के देशव्यापी प्रशिक्षण महाभियान के तहत मुंबई में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के पश्चिम-मध्य क्षेत्रीय कार्यशाला’ में शामिल होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में 28 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रवाना हो गया। इस दल में पार्टी के दिग्गज पदाधिकारी, सांसद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता शामिल हैं।

इस आयोजन का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक प्रशिक्षण और नए कार्यक्रमों पर विचार करना है जो प्रशिक्षण लेकर छत्तीसगढ़ में सांगठनिक मजबूती का खाका तैयार करेंगे।

 

यहाँ से प्रशिक्षित होकर लौटने वाले नेता प्रदेश के सभी मंडलों और जिलों में कार्यशालाएं आयोजित कर कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति सिखाएंगे।

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लता उसेंडी भी शिरकत करेंगीं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related