CG BUDGET UPDATE : Chhattisgarh Budget 2026-27, ministerial-level meetings begin…
रायपुर, 2 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तीसरे बजट की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इस बार बजट का फोकस विकास और जनकल्याण को मजबूत करना है।
वित्त विभाग ने 6 से 9 जनवरी तक मंत्री-स्तरीय बैठकों का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। बैठकें नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में वित्त मंत्री ओपी चौधरी की अध्यक्षता में होंगी। चार दिनों तक सभी विभाग अपने नए बजट मद, योजनाओं और प्रस्तावों की वन-टू-वन समीक्षा करेंगे।
6 जनवरी :
सुबह 11 बजे: उद्योग, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन
दोपहर 12 बजे: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं ओबीसी कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
दोपहर 2 बजे: पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल
दोपहर 3 बजे: कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं एससी कल्याण मंत्री गुरु खुशवंत
7 जनवरी :
सुबह 11 बजे: वन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप
दोपहर 12 बजे: राजस्व, स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा
दोपहर 2.30 बजे: अजाक कल्याण, कृषि तथा मछली-पशुधन पालन मंत्री रामविचार नेताम
शाम 4 बजे: वित्त मंत्री ओपी चौधरी, वित्त विभाग के प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय
8 जनवरी :
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खेल एवं युवा कल्याण और नगरीय प्रशासन विभागों के बजट प्रस्तावों पर चर्चा
दोपहर 2.30 बजे: स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग और विधि-विधायी विभाग
9 जनवरी :
दोपहर 12 बजे: महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
दोपहर 2 बजे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और आईटी विभाग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जुड़े विभागों के प्रस्तावों पर अलग से चर्चा की जाएगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि इन बैठकों से शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और अवसंरचना जैसे प्राथमिक क्षेत्रों में संतुलित और प्रभावी बजट सुनिश्चित किया जा सकेगा।

