छत्तीसगढ़ : ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता को जमानत..! पढ़ें खबर…

Date:

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए. ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उन्हें मंगलवार (7 सितंबर) को गिरफ्तार किया गया था.

रायपुर जिले की अदालत ने 86 वर्षीय बघेल के वकील गजेंद्र सोनकर ने शुक्रवार को बताया कि जिले के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी जनक कुमार हिडको की अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए.

सोनकर ने शुक्रवार को ही बघेल की ओर से अदालत में जमानत आवेदन पेश किया था. सुनवाई के दौरान अदालत से अनुरोध किया गया कि नंद कुमार बघेल अत्यंत ही वृद्ध हैं और उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है. साथ ही उन पर लगाया गया आरोप आजीवन कारावास के अपराधों की श्रेणी में नहीं आता है. इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए.

सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने बघेल की जमानत अर्जी का विरोध किया था. सोनकर ने बताया कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आदेश दिया और बघेल को जेल से रिहा किया गया.

अपने पिता की कथित टिप्पणियों पर विवाद शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि वे इससे आहत हैं. उनकी सरकार में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की ब्यूटिशियन ने यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन...

मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल...

EOW ने DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में EOW ने बड़ी...