CHHATTISGARH : बुलडोजर कब चलेगा? सदन में बवाल

Date:

CHHATTISGARH : When will the bulldozers be used? Chaos in the House

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मुद्दा गरमा गया। सवाल-जवाब के दौरान ऐसा माहौल बना कि सदन में जमकर हंगामा हुआ और विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।

मामला तब गरमाया जब Bhupesh Baghel ने सरकार से सीधे सवाल दाग दिया अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर कब चलेगा? उन्होंने कहा कि दूसरी जगहों पर कार्रवाई होती है, लेकिन यहां तीन साल से अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

दरअसल यह सवाल Harshita Swami Baghel ने उठाया था। उन्होंने पूछा कि Dongargarh में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के लिए स्वीकृत जमीन पर अतिक्रमण है या नहीं और अगर है तो उसे कब तक हटाया जाएगा।

इस पर जवाब देते हुए मंत्री Kedar Kashyap ने कहा कि जिस जगह बैंक भवन बनाने का प्रस्ताव है वहां अतिक्रमण है, इसलिए किसानों की सुविधा के लिए दूसरी जगह का चयन किया जा रहा है।

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि जमीन पर्याप्त है, फिर भी अतिक्रमण हटाने के बजाय बहाने बनाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमण किसी “चहेते” का है, इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही।

सवाल-जवाब के दौरान मंत्री अलग-अलग आंकड़े बताते नजर आए तो बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि “अफसरों से पर्ची मंगा लीजिए।” इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने सरकार पर अतिक्रमणकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और विरोध में सदन से बर्हिगमन कर दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related