CHHATTISGARH : मंत्रियों की नाराजगी IAS अधिकारियों को पड़ी भारी… ?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Did the anger of ministers prove costly for IAS officers…?

रायपुर। रायपुर से सत्ता के गलियारों की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की मंत्रालय बैठक के बाद ऐसा प्रशासनिक बम फूटा कि पूरे सिस्टम में हलचल मच गई। एक झटके में 43 IAS अफसरों के विभाग बदल दिए गए, जबकि 7 जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए गए।

सबसे ज्यादा चर्चा उन 3 कलेक्टरों की हो रही है, जिन पर मंत्रियों की नाराजगी भारी पड़ गई। चर्चा है कि सरगुजा संभाग के 2 और रायपुर संभाग के 1 कलेक्टर को मंत्रियों से अनबन की वजह से हटाया गया। कहीं फोन नहीं उठाने की शिकायत, तो कहीं कामकाज को लेकर टकराव… आखिरकार सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया।

मंत्रालय में सबसे ज्यादा चर्चा सीएम सचिवालय से एस वसव राजू के हटने को लेकर भी रही। वहीं लंबे इंतजार के बाद आईएएस पुष्पा साहू को पहली बार कलेक्टर बनने का मौका मिला।

सुशासन तिहार के बीच इतने बड़े फेरबदल की किसी को उम्मीद नहीं थी। आदेश निकलते ही मंत्रालय से लेकर जिला मुख्यालयों तक अफसरों के मोबाइल गर्म हो गए और पूरे प्रशासनिक सिस्टम में हलचल मच गई।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related