छग की संसदीय सचिव के खाते पर सेंधमारी का प्रयास, फर्जी दस्तखत कर साढ़े 4 लाख निकालने की थी कोशिश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक और शासन में संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह के खाते में सेंधमारी का प्रयास हुआ है। उनके खाते से चेक पर फर्जी दस्तखत के जरिए साढ़े 4 लाख पार करने की कोशिश की गई। चेक जब क्लीयरैंस के लिए बिलासपुर स्थित बैंक पहुंचा, तो इस फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हो गया। बैंक क​र्मचारियों की वजह से सेंधमारी का प्रयास तो असफल हो गया, लेकिन इस गंभीर मामले ने चुनौती पेश कर दी है।

बताया जा रहा है कि संसदीय सचिव और विधायक रश्मि आशीष सिंह के नाम का यह चेक जिस पर फर्जी साइन था, पुणे स्थित एक बैंक से क्लीयरैंस के लिए बिलासपुर की ब्रांच में पहुंचा था। इस चेक में साढ़े 4 हजार रुपए के आहरण का जिक्र था। इससे पहले कि चेक क्लीयरैंस के लिए ट्रेजरी भेजा जाता, बैंक कर्मियों की सजगता के चलते फूट गया। इसके बाद सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी की FIR दर्ज कराई गई है।

संसदीय सचिव व तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक रश्मि आशीष सिंह का नेहरू नगर स्थित SBI में खाता है। 25 अक्टूबर को उनके नाम का चेक बैंक में क्लीयरैंस के लिए आया। बैंक मैनेजर ने साइन का मिलान किया तो उन्हें शक हुआ। इस पर उन्होंने विधायक को इसकी सूचना दी। बताया कि चेक पर साइन सही नहीं है।

रेहाना बेगम के नाम पर जारी हुआ था चेक

बैंक की ओर से बताया गया कि महाराष्ट्र के पुणे से रेहाना बेगम पति अलमत फकीर नाम की महिला के नाम से चेक जारी हुआ है और 4 लाख 51 हजार रुपए क्लीयरैंस का है। इस पर विधायक ने ऐसे किसी भी महिला को चेक जारी नहीं किए जाने की बात कही। उन्होंने अपने निज सचिव प्रशांत शर्मा के माध्यम से सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POLICE TRANSFER: 7 निरीक्षकों का हुआ तबादला!

Raipur Police Transfer: 7 Inspectors Transferred!     RAIPUR POLICE TRANSFER: राजधानी...

CG TRANSFER BREAKING : 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदार बदले!

CG TRANSFER BREAKING : 57 Tehsildars-Naib Tehsildars changed! रायपुर। छत्तीसगढ़...