CG EXAM : Engineering aspirants face double exam crisis
रायपुर। 8 फरवरी 2026 को इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी दिन सीजी व्यापम एनआरडीए जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा और यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स आयोजित कर रहा है।
अभ्यर्थियों को एक परीक्षा छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा, जिससे उनके भविष्य पर असर पड़ सकता है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से कैंडिडेट्स ने व्यापम से राहत की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है।
बीएड डिग्रीधारी इंजीनियरिंग छात्रों पर संकट और बड़ा है, क्योंकि 8 फरवरी को ही सीटीईटी (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) भी आयोजित हो रही है। परीक्षार्थियों ने व्यापम से आग्रह किया है कि जूनियर इंजीनियर परीक्षा की तिथि बदलकर इसे अन्य राष्ट्रीय परीक्षाओं से टकराव से बचाया जाए।

