CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, भारी बारिश और तेज हवा के आसार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER: Weather to Change in Chhattisgarh; Heavy Rain and Strong Winds Expected

CG WEATHER : रायपुर में एक बार फिर मौषम करवट लेने को तैयार है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

वही पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

फिलहाल प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया है और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न रहने की अपील की है। साथ ही किसानों और पशुपालकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related