CG Weather: रायपुर में बदला मौसम का मिजाज … देर रात शुरू हुई बारिश, जानिए प्रदेश में आगे कैसा रहेगा मौसम

Date:

CG Weather: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में देर रात बारिश शुरू हो गई। जिससे मौसम और भी ठंडा हो गया है। बता दें कि प्रदेश में आज अधिकांश जिलों में बदली छाई रही और कवर्धा, गौरेला पेंड्रा और आसपास के कल जिलों में बारिश हुई। कल 29 दिसंबर को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। 2 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश भाग में न्यूनतम तापमान में 6-8 डिग्री तापमान में गिरावट संभावित है। उत्तर छत्तीसगढ में 1 जनवरी से कुछ पैकेट में शीतलहर चल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ 72 डिग्री पूर्व और 19 डिग्री उत्तर में 3.1 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन और नमी की मात्रा में कमी होने की सम्भावना है।

Tags

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related