CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में वज्रपात और भारी वर्षा की चेतावनी !

Date:

CG WEATHER UPDATE: Thunderstorm and heavy rain warning in some areas of Chhattisgarh!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की इंट्री के साथ प्रदेश भर में बूंदाबांदी शुरू हो गयी है। मौसम विभाग ने 25 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून के सक्रिय हो जाने की उम्मीद जतायी है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 से 2 दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो जाएगा। प्रदेश भर शनिवार को भी बादल छाए रहने के साथ ही कुछ इलाकों में वज्रपात और भारी वर्षा की चेतावनी है।

सबसे ज्यादा बारिश बस्तर क्षेत्र में हो सकती है। यहां सुकमा जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मॉनसून का आगमन हो चुका है, हालांकि इसे पूरे प्रदेश मे छाने में कुछ वक्त लगेगा। प्रदेश में अमूमन 13-15 जून तक मानसून की इंट्री हो जाती है। 10 दिन लेट बस्तर पहुंचे मानसूनी बादल पूरे बस्तर में छा गये हैं। जानकारी के मुताबिक 25 जून तक पूरे प्रदेश में मॉनसून सक्रिय हो जायेगा।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक ओडिशा के रास्ते मानसून मध्य छत्तीसगढ़ होते हुए पहुंचा मध्य प्रदेश पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने दक्षिण बस्तर में आज अगले 24 घंटों में भारी वर्षा होने की संभावना जतायी है। मौसम विभाग ने दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर में अति बारिश होने की जताई संभावना द्रोणिका के प्रभाव से गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला और रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं ने अधिकतम तापमान में भी गिरावट ला दी।

इसके साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा भी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी बदला ही रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में अब अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री तक गिरेगा। अब प्रदेश भर में लगातार वर्षा के भी आसार बने हुए हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related