Trending Nowशहर एवं राज्य

CG WEATHER UPDATE : 14 मई से तापमान में होगी बढ़ोतरी, आज से इन जिलों में येलो अलर्ट ..

CG WEATHER UPDATE: Temperature will increase from May 14, yellow alert in these districts from today..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी से लोगों को राहत राहत मिली है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, वही वज्रपात और तेज हवाएं भी चल रही है। इस बारिश ने राहत तो दी है, लेकिन कई जगहों पर इसे लेकर परेशानी भी हो रही है।

मौसम विभाग ने आज भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिला बलरामपुर, बस्तर, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के अलग अलग स्थानों पर बारिश होगी।

मौसम विभाग ने गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना भी जताई है। चार दिन बाद 14 मई से तापमान एक बार फिर बढ़ना शुरू हो जाएगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। दिनभर तेज हवाएं चलीं। इसकी वजह से तापमान कंट्रोल में रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 41 से 69 प्रतिशत तक रहा।

रायपुर में दिन का पारा 4 डिग्री कम –

मौसम में बदलाव की वजह से रायपुर संभाग में तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को राजधानी में 36.7 डिग्री तापमान रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। वहीं, आज दिन के तापमान के 38 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अभी एक-दो दिन रायपुर में गर्मी से राहत रहेगी।

अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। वहीं, रात का पारा 22.5 डिग्री रहा जो औसत तापमान से 2 डिग्री कम था।

बिलासपुर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रात का तापमान 25.8 डिग्री रहा। दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा और रात का पारा औसत से 1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है।

दुर्ग में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और रात का तापमान 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम और रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहा।

Share This: