BIG NEWS : राज्यसभा सांसद वी शिवदासन ने लिखा जगदीप धनखड़ को पत्र

Date:

CG WEATHER UPDATE: Red alert from many districts in the state for 24 hours and orange for many

नई दिल्ली. संसद और लाल किला को खालिस्तानियों ने उड़ाने की धमकी दी है. केरल से राज्यसभा सांसद वी शिवदासन के मुताबिकउन्हें यह धमकी फोन कॉल पर मिली है. सांसद के मुताबिक उन्हें एक फोन कॉल आया था, जिसमें धमकी दी गई कि संसद भवन औरलाल किले को बम से उड़ा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह फोन कॉल सिख्स फॉर जस्टिस (SJF) के नाम किया गया था. सांसद वीशिवदासन ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने बताया है कि उन्हें SJF के नाम पर फोन कॉलआया था. वी शिवदासन केरल से CPI (एम) के सांसद हैं. धमकी देने वाले ने गुरपतवंत सिंह पन्नू का भी नाम लिया है.

पत्र में सांसद वी शिवदासन ने लिखा है कि आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि मुझे सिख्स फॉर जस्टिस के नाम पर एक धमकी भराफोन आया था. आगे उन्होंने लिखा है कि यह धमकी 21 जुलाई को रात 11 बजकर 30 मिनट पर मिली. सांसद ने बताया कि जिस वक्तउनके पास फोन आया वह IGI एयरपोर्ट लाउंस में थे और उनके साथ सांसद रहीम थी मौजूद थे.

सांसद वी शिवदासन ने अपने पत्र में फोन कॉल का ब्योरा भी दिया है. उन्होंने लिखा है कि फोन कॉल पर उनसे कहा गया कि सिख्स फॉरजस्टिस खालिस्तानी जनमत संग्रह के संदेश के साथ भारतीय संसद भवन और लाल किले के इलाके को बम से उड़ा देगा. आगे कहागया कि इसका मकसद भारतीय शासकों की आंख खोलना होगा, जिनके चलते सिखों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. इसके आगेसांसद शिवदासन से कहा गया कि अगर आप खालिस्तानी जनमत संग्रह का अनुभव नहीं करना चाहते हैं तो घर पर ही रहें.

यह संदेश सिख्स फॉर जस्टिस के जनरल काउंसिल गुरपतवंत सिंह पन्नू के नाम पर है. सांसद ने अपने पत्र में बताया है कि उन्होंने मामलेकी जानकारी नई दिल्ली के DCP को देते हुए शिकायत दर्ज करा दी है. साथ ही उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई केलिए अनुरोध किया है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related