Trending Nowशहर एवं राज्य

CG Weather News : प्रदेश में बदली हवा की दिशा फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग(IMD ) के मुताबिक छत्‍तीसगढ़(chattisgarh ) प्रदेश के मौसम में फिर से बदलाव हुआ है। हवा की दिशा बदल गई है, जिसके चलते ठंड का असर थोड़ा कम हो गया है। मौसम विज्ञानियों(Weather scientist ) का कहना है कि हवा की दिशा बदलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और ठंड में थोड़ी कमी आएगी।

वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यहां बरसात की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने 9 और 10 फरवरी को सरगुजा-बिलासपुर(raipur -bilaspur ) संभाग के जिलों में हल्की बरसात की संभावना जताई है।इस वजह से मौसम में होगा बदलाव

मौसम विज्ञान विभाग(IMD ) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान(RAJASTHAN ) के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बन रहा है। इसकी वजह से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में नमी आने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश के मौसम में 9 फरवरी से परिवर्तन हो सकता है। वहीं 9 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर(bilaspur ) संभाग के जिलों में तथा 10 फरवरी को सरगुजा संभाग(sarguja ), बिलासपुर संभाग तथा दुर्ग(durg ) और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में स्थित जिलों में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट दर्ज

जानकारी के मुताबिक  9-10 फरवरी की बरसात के बाद ठंड का एक दौर और आएगा। दिन और रात के तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 3-4 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में हुई बरसात के बाद अम्बिकापुर(ambikapur ), पेण्ड्रा रोड और दुर्ग(durg ) में ठंड बढ़ सकती है।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: