अंडरग्राउंड वायरिंग होने से रायपुरा चौक का होगा चौड़ीकरण…रायपुर पश्चिम के विधायक व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया भूमिपूजन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

– सर्विस लेन के 400 मीटर हिस्से में बनेगी फोरलेन सड़क

रायपुर। रिंगरोड नंबर वन के रायपुरा चौक के दोनों ओर 11केवी लाइनों को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अंडरग्राउंड करेगा, जिसका भूमिपूजन रायपुर पश्चिम के विधायक व पूर्व मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज शाम को किया। श्री मूणत ने इस अवसर पर कहा कि बिजली तारों के अंडरग्राउंड होने से सड़क चौड़ीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब रायपुरा ओवरब्रिज के नीचे दोनों ओर सर्विस लेन को टू-लेन से फोरलेन किया जाएगा, ताकि आम लोगों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिले।

भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अन्य पार्षद एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी रायपुर शहर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एम जामुलकर ने बताया कि कुल 4.33 करोड़ रूपए की लागत से रायपुरा चौक के 11केवी लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। बिजली लाइनों को छह हिस्सों में अंडरग्राउंड किया जाएगा। मनुआस रियल्टी मैरिज पैलेस के पास 80.53 लाख रूपए, रायपुरा चौक में राज ट्रेडर्स से प्रतिमा हार्डवेयर तक 77.05 लाख रूपए, गोल चौक डीडीनगर से रायपुरा चौक तक 95.08 लाख रूपए, मंजीत ट़ॉवर के पास 70.58 लाख रूपए, कामाख्या रेस्टोरेंट के पास 60.44 लाख रूपए और राजा बैटरी से सन्नी ट्रेडर्स रायपुरा में 49.69 लाख रूपए की लागत से अंडरग्राउंड कार्य पूरा होगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री संजीव सिंह, अधीक्षण अभियंता (शहर वृत्त-1) श्री एम विश्वकर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री वीके तिवारी, श्री शिव कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related