Trending Nowशहर एवं राज्य

CG VIDEO : CG में मोदी-मोदी के नारों के बीच राहुल गांधी ने खोली ‘मोहब्बत की दुकान, जीप से उतरें, भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलाया हाथ

CG VIDEO: Rahul Gandhi opened ‘love shop’ amid Modi-Modi slogans in CG, got down from the jeep, shook hands with BJP workers

रायपुर। छत्तीसगढ़ में काग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है। विराम के बाद छत्तीसगढ़ में आज यात्रा का दूसरा दिन है। दूसरे दिन रायगढ़ से निकल कर यह यात्रा अब कोरबा पहुंच चुकी है। कोरबा में राहुल गांधी यात्रा के दौरान जनता को संबोधित किया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अचानक कोरबा में मोदी-मोदी के नरे लगने शुरू हो गए। मोदी-मोदी की नारेबाजी के बाद राहुल गांधी तुरंत अपनी जीप से नीचे उतरे और सीधे नारे बाजी करने वाले लोगों के पास पहुंच गए। भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा नारेबाजी करने बाद जब राहुल गांधी उनके पास पहुंच कर उनसे बात की है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलाया राहुल से हाथ –

बताया जा रहा है कि जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के कोरबा से गुजर रही थी तब अचानक यात्रा के दौरान भीड़ में साथ खड़े भाजपा के कार्यकर्ता मोदी-मोदी की नारेबाजी करने लगे। उस दौरान राहुल ने अपनी गाड़ी रुकवाई और भाजपा के कार्यकर्ताओं के पास चले गए। उनके पास पहुंचकर राहुल गांधी मुस्कुराते हुए उनसे हाथ मिलाने लगे। राहुल गांधी के इस तरह हाथ मिलाने से भाजपा कार्यकार्ताओं ने भी राहुल से सम्मान पूर्वक हाथ मिलाया है।

छत्तीसगढ़ में यात्रा का अंतिम दिन 14 फरवरी –

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में यह यात्रा पहुंची थी। जिसके बाद यात्रा को 2 दिन का विराम दिया गया था। रविवार यानी 11 फरवरी से इस यात्रा की रायगढ़ से दोबारा शुरुआत की गई। आज यह यात्रा कोरबा होते हुए अंबिकापुर के लिए निकल गई है। 13 फरवरी को जिला सरगुजा के बस स्टैंड चौक से पदयात्रा शुरू होगी और रात्रि विश्राम झींगो जिला बलरामपुर में किया जाएगा। फिर 14 फरवरी को जिला बलरामपुर के पुराना सर्किट हाउस से पदयात्रा प्रारंभ होगी, जिसका समापन छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज जिला बलरामपुर में होगा। वहां से यह यात्रा उत्तर प्रदेश के लिए आगे बढ़ जाएगी।

Share This: