CG VIDEO : हाईस्कूल में बच्चों की मजदूरी की क्लास, देखें वीडियो ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIDEO: Children’s labor class in high school, watch video..

बालोद। जिले के नेशनल हाइवे-30 में स्थित जगतरा गांव के हाईस्कूल में पढ़ाई नहीं बच्चों से मजदूरी करवाई जा रही है. हाईस्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल बच्चों को रापा और धमेला पकड़ाकर मजदूरों की तरह काम कराते पाए गए हैं. पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर बच्चे स्कूल पढ़ने आते हैं या मजदूरी करने.

बता दें कि जगतरा गांव के हाईस्कूल स्कूल में क्यारी और मंदिर का निर्माण शाला के आकस्मिक निधि से कराया जा रहा है. जहां पैसे बचाने के लिए मजदूरों के बजाया बच्चों से काम लिया जा रहा है. बच्चों ने नाम नहीं बताने की शर्त में बताया कि आज काम करने के लिए मिस्त्री नहीं आए हैं और हमे हमारे प्रभारी प्रिंसिपल ने कड़कती धूप में काम करने कहा है, इसलिए काम कर हैं. अब जैसा सर कहेंगे वही तो हम करेंगे.

पूरे मामले को मीडिया के कैमरे में कैद होते देख प्रभारी प्रिंसिपल ने अपना नाम तक बताना मुनासिफ नहीं समझा और गैरजिम्मेदाराना बयान देते हुए यह कह दिया कि अब आपको जो करना है करो.

वहीं पूरे मामले में संवेदनशील कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल को लल्लूराम डॉट काम के रिपोर्टर के माध्यम से जानकारी दी गई तो उन्होंने कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related