CG STUDENT RAPE CASE : नशीली चाट खिलाकर गैंगरेप, पेट्रोल पंप के शौचालय में दरिंदगी

Date:

CG STUDENT RAPE CASE : Gang rape after feeding intoxicating chaat, brutality in the toilet of a petrol pump

सक्ती। CG STUDENT RAPE CASE छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों ने छात्रा का अपहरण कर उसे नशीली चाट खिलाई और फिर एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

कैसे हुई वारदात?

CG STUDENT RAPE CASE मामला सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र का है। 12 मार्च की शाम छात्रा होली की छुट्टी के लिए घर जाने निकली थी और परसदा रोड बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान हुलाश साहू नामक युवक अपने पांच साथियों के साथ काले रंग की स्कॉर्पियो से वहां पहुंचा। उसने छात्रा से कहा कि आज बसें नहीं चल रही हैं और वह उसे घर छोड़ देगा।

चूंकि हुलाश साहू पीड़िता के मकान मालिक का बेटा था और छात्रा पहले उसके मकान में किराए पर रह चुकी थी, इसलिए उसने भरोसा कर लिया और गाड़ी में बैठ गई।

नशीली चाट खिलाकर किया दुष्कर्म

CG STUDENT RAPE CASE रास्ते में आरोपी ने छात्रा को नशीली चाट खिलाई, जिससे वह बेहोश होने लगी। इसके बाद आरोपी उसे ओडिशा के बुरला शहर ले गया और एक पेट्रोल पंप के महिला शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी के पांचों साथी बाहर पहरा देते रहे।

धमकी देकर फरार हुए आरोपी, FIR दर्ज

घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी और देर रात उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गया। छात्रा ने घर पहुंचकर पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद वे थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई

CG STUDENT RAPE CASE पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हुलाश साहू समेत सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING: उरकुरा OHE ब्रेकडाउन से रेल यातायात प्रभावित, रायपुर स्टेशन पर कई ट्रेनें रुकीं

CG BREAKING: रायपुर। हावड़ा–मुंबई रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित...

Chhattisgarh liquor scam: ED ने पेश की सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन, साजिशन नेटवर्क उजागर

Chhattisgarh liquor scam: रायपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाले...