CG ROAD ACCIDENT : टोल के पास मौत की टक्कर! 3 दोस्तों की मौके पर मौत

Date:

CG ROAD ACCIDENT : Fatal collision near toll plaza! 3 friends die on the spot

रायपुर। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। जमही टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात ट्रक के पीछे तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है। तीनों युवक गुजरा गांव के रहने वाले थे और कुसुमकसा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे जैसे ही उनकी बाइक जमही टोल के पास पहुंची, सामने खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में तीनों के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी जान नहीं बच सकी।

घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब 10 बजे एम्बुलेंस से शवों को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया गया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि सड़क पर लापरवाही से खड़े ट्रक के ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पूरे मामले की जांच जारी है। हादसे के बाद गुजरा गांव में शोक की लहर है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT BREAKING : 3 CRPF जवान सहित 4 की मौत

CG ACCIDENT BREAKING : 4 dead including 3 CRPF...

CG NEWS : पुलक भट्टाचार्य बने उप सचिव

CG NEWS : Pulak Bhattacharya becomes Deputy Secretary रायपुर। छत्तीसगढ़...