CG Rajyotsav 2026: Union Home Minister Amit Shah to attend the Chhattisgarh-themed Rajyotsav.
CG RAJYOTSAV 2026: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव इस बार सुंदर, सुघ्घर और नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की थीम पर होगा. आयोजन में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी, वहीं जनता की मांग पर बाहर से भी तीन कलाकार बुलाए जाएंगे.
राज्योत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निमंत्रण पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होने जा रहे हैं. संस्कृति एवं पर्य़टन मंत्री राजेश अग्रवाल ने राज्योत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की जानकारी देते हुए बताया कि राज्योत्सव में आम जनता की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.
आने-जाने से लेकर आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है.
