CG POLITICS : विधायक पुरंदर मिश्रा का तंज, “कांग्रेस बोरिया-बिस्तर बांधकर इटली चली जाए”

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS: MLA Purandar Mishra’s taunt, “Congress should pack its bags and go to Italy”

रायपुर। पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “बोरिया-बिस्तर बांधकर कांग्रेस को इटली चले जाना चाहिए।”

भूपेश बघेल पर कटाक्ष

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर भी पुरंदर मिश्रा ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “पंजाब का दायित्व उन्हें दिया गया है, हिमालय भी पास है, वहीं तपस्या करने निकल जाना चाहिए।”

दीपक बैज को दी ओडिशा जाने की सलाह

मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और छत्तीसगढ़ छोड़कर ओडिशा शिफ्ट हो जाना चाहिए।”

“जनादेश स्वीकार करें कांग्रेस”

पुरंदर मिश्रा ने कहा कि “हार हुई है, इसे स्वीकार करना चाहिए। जनादेश का सम्मान करना जरूरी है।” उन्होंने कांग्रेस को आत्ममंथन करने की सलाह दी और कहा कि जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का दबदबा बढ़ रहा है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related