CG POLITICS : पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री सिंहदेव से मांगा इस्तीफा, हसदेव पर गरमाई सियासत

Former minister and MLA Brijmohan Agarwal demands resignation from minister Singhdev, politics heats up on Hasdeo
रायपुर। पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में हसदेव अरण्य मामले को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान अग्रवाल ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से कहा कि, अगर उनको आदिवासियों और ग्रामीणों कि सच में चिंता है तो वे अपने पद से इस्तीफा देकर मैदान में आकर लड़े।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ये चाहती है कि, हसदेव में पेड़ों की कटाई बंद होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ में ऐसे बहुत से क्षेत्र है जहां पर जंगलों की कम कटाई और कम रहवासी क्षेत्र से अधिक कोयला निकाला जा सकता है। तो क्या क्षेत्र में परिवर्तन करके इस काम को नहीं किया जा सकता? आखिर क्यो इतने घने जंगलों को काटने की अनुमति दी जा रही है? ये हम पूछना चाहते है।
इन पेड़ों को पुनः नहीं लगाया जा सकता –
पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि अपने बड़े भाइयों को उपकृत करने लिए छोटा भाई आदिवासियों के हितों को बली पर चढ़ा रहा है। सरकार को यह तय करना होगा कि ऑक्सीजन ज्यादा जरूरी है या कोयला। पेंड कटेंगे तो तापमान और भी बढ़ जाएंगे। हसदेव सरई और साल का जंगल है अगर इसे नष्ट किया तो पुनः जीवित नहीं किया जा सकता। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के हितों को बलि चढ़ाने का काम कर रहे हैं। से 100 से 200 साल पुराने पेड़ है। इन्हें लगाया नहीं जा सकता ये प्राकृतिक है।
टीएस अपना मंत्री पद त्याग कर मैदान में आये –
बृजमोहन ने स्वस्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के हसदेव अरण्य में संघर्ष कर रहे ग्रामीणों के मुलाकात और आदिवासियों को समर्थन देने की बात पर कहा कि टीएस सिंहदेव को यदि आदिवासियों और ग्रामीणों कि सच में चिंता है तो वे अपने पद से इस्तीफा देकर मैदान में आकर लड़े। गोली खाने की जरूरत नहीं है यदी आपमें इतना ही दम है तो मंत्री पद से इस्तीफा देकर मैदान पर आकर लडें और वनवासियों का नेतृत्व करें।