CG POLITICS : सीएम विष्णु देव साय ने सैम पित्रोदा के बयान पर कसा तंज, कांग्रेस पर किया हमला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS: CM Vishnu Dev Sai took a dig at Sam Pitroda’s statement, attacked Congress

रायपुर। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा चीन को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। पित्रोदा ने चीन को भारत का दुश्मन न मानने और इसके प्रति भारत के दृष्टिकोण को बदलने की बात कही थी। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सीधे तौर पर अलगाववादियों और देश के दुश्मनों से मिली हुई है।

सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सैम पित्रोदा को कांग्रेस के विदेश विभाग का प्रमुख बनाए जाने का उद्देश्य शायद देश के विरोधियों का हाथ मजबूत करना था। उन्होंने आरोप लगाया कि पित्रोदा द्वारा बार-बार भारत के खिलाफ बयान देना और भारतीय नस्ल का अपमान करना कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी नीतियों को दर्शाता है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की यह रणनीति रही है कि वह पित्रोदा के विवादित बयानों को हमेशा उनकी व्यक्तिगत राय बता कर बचाव करती है, जबकि असल में यह पार्टी की पूर्व में स्थापित नीति का हिस्सा है।

पित्रोदा ने सोमवार को एक इंटरव्यू में कहा था कि “चीन को दुश्मन के तौर पर देखने के बजाय हमें उसका सम्मान करना चाहिए, और भारत को चीन के प्रति अपना नजरिया बदलना चाहिए।” इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने तीखी आलोचना की है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

UP POLITICS: अखिलेश से बगावत, योगी का थामा दामन! 

UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!   UP POLITICS:...

SIR CONTROVERSY: SIR के खिलाफ SC पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.   SIR...

CG BJP LIST: निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG BJP List: Nikhil Bani gets new responsibility.     CG BJP...