CG POLITICS BREAKING : भिलाई में प्रियंका और पाटन में स्मृति ! देश की 2 ताकतवर महिलाओं का कार्यक्रम दुर्ग जिले में साथ साथ ..

CG POLITICS BREAKING: Priyanka in Bhilai and Smriti in Patan! Program of two powerful women of the country together in Durg district..
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सियासी हलचल में आज प्रदेश वालों की नजर रहने वाली है। दुर्ग जिले में कांग्रेस और भाजपा का बड़ा होगा। इसके लिए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रायपुर पहुँच गई हैं, जो दुर्ग जिले के जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी। सम्मेलन के प्रियंका गांधी सभा को संबोधित करते हुए महिलाओं को बड़ी सौगातें दे सकती हैं। साथ ही सीएम भूपेश बघेल दुर्ग जिले को 309 करोड़ रुपये के 186 विकास कार्यों की सौगाते देंगे, तो वहीं भाजपा सीएम बघेल के गढ़ पाटन में शक्ति प्रदर्शन करते हुए परिवर्तन यात्रा करेगी। भाजपा की परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।
महिला सम्मलेन में शामिल होंगी प्रियंका –
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुँच चुकी हैं। सीएम ने प्रियंका गांधी का एयरपोर्ट पर स्वागत किया, जहां कांग्रेसी नेता मौजूद थे। प्रियंका अब से कुछ ही देर में दुर्ग के भिलाई में स्थित जयंती स्टेडियम में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन कार्यक्रम में प्रियंका शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाली महिलाएं शामिल होंगी। सम्मेलन के दौरान महिलाओं को बड़ी सौगातें मिल सकती है।
वही, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले को 309 करोड़ रुपये के 186 विकास कार्यों की सौगात देंगे। भिलाई नगर में आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम बघेल उच्च स्तरीय पुल, ग्रामीण और शहरी सड़कों, स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं तथा स्कूल-कॉलेज भवनों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा –
वही, आज पाटन में भारतीय जनता पार्टी का शक्ति प्रदर्शन है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज सीएम के गढ़ पाटन पहुंचेगी। परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत बीजेपी के कई बड़े नेता में शामिल होंगे। भाजपा नेता आम सभा को संबोधित करेंगे। वहीं परिवर्तन यात्रा का रात्रि विश्राम आज पाटन में होगा।