chhattisagrhTrending Nowराजनीति

CG POLITICAL: प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा – प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

CG POLITICAL: आज बीजेपी की एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रेंस किया गया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष विधायक किरण सिंहदेव, विधायक मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव भी मौजूद रहें। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रही है। पांच वर्ष तक कांग्रेस की सरकार रही, उस दौरान प्रदेश को अपराध का गढ़ बना दिए थे।

कांग्रेस ने बीजेपी की सरकार वाले राज्यों में नैरेटिव सेट करने का प्रयास किया गया। जैसे ही , मोदी जी आ जाएंगे तो आरक्षण खत्म हो जाएंगे, संविधान को खतरा है, कांग्रेस ने जनता के बीच झूठ और भ्रम फैलाएं है अभी तक जो भी बड़ी घटना हुई है, उसमें कांग्रेस के नेताओं की संलिप्तता पाई गई चाहे बलौदाबाजार हो या सूरजपुर की घटना हो।

उन्होंने आगे कहा क़बीरपंथ के धार्मिक स्थल दामाखेड़ा की घटना में भी गुरु पर हमला करने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता है। कोई भी आपराधिक घटना होने पर कांग्रेस सड़को पर उतर जाती हैकार्रवाई होती है, तो कांग्रेस को टारगेट करने का आरोप लगाते है। कांग्रेस षडयंत्र कर रही है।

birthday
Share This: