CG Political News: डिप्टी सीएम साव ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर किया पलटवार, कहा – कांग्रेस बेबुनियाद बातें कर जनता को गुमराह कर रहे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Political News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अमरजीत भगत ने राज्य के नगरीय निकायों में आदिवासियों के महापौर पद के आरक्षण को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा था कि राज्य के 14 नगर निगमों में केवल 1 निगम का महापौर पद आदिवासियों के लिए आरक्षित किया गया है। उन्होंने इसे आदिवासी समुदाय के साथ भेदभाव करार दिया। भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की आबादी 32% है, ऐसे में उनके लिए अधिक महापौर पदों का आरक्षण होना चाहिए।

CG Political News: इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं को आधारहीन बयान देकर भ्रम फैलाने की आदत है। उन्होंने कहा, “नगरीय निकायों में आरक्षण आबादी के अनुपात के आधार पर दिया जाता है। आदिवासी समुदाय को उनकी जनसंख्या के अनुसार ही आरक्षण दिया गया है। लेकिन कांग्रेस नेता बेबुनियाद बातें कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।” अरुण साव ने बातचीत के दौरान प्रदेश में गौमांस तस्करी के खिलाफ सरकार के सख्त रुख को भी दोहराया। उन्होंने बताया कि रायपुर में हाल ही में हुई सख्त कार्रवाई इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “सरकार गौमांस तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।”

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related