CG POLITICAL: भूपेश बघेल के अरुण साव पर दिए बयान पर उप मुख्यमंत्री शर्मा का तंज, कही ये बात

Date:

CG POLITICAL: रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उप मुख्यमत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने पर एक के बाद एक मंत्रियों के बयान सामने आ रहे हैं. टंकराम वर्मा के बाद अब उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े नेता हैं, ऐसी भाषा नहीं होनी चाहिए. शब्दों की एक सीमा होती है, इसे समझना चाहिए.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल के बयान पर मीडिया से चर्चा में कहा कि जैसे उन्होंने भाषा की सीमा नहीं समझी, वैसे ही उन्होंने भ्रष्टाचार में भी सीमा नहीं समझी, ऐसा भ्रष्टाचार किया जो कहीं नहीं हुआ. उन्होंने भ्रष्टाचार में भी नवाचार किया. उनके परिवार के किसी पर टिप्पणी की जाए तो उन्हें भी अच्छा नहीं लगेगा. हमारी पार्टी में गिरे हुए को उठाने का काम किया जाता है, खुद गिराने का काम नहीं करते हैं. नक्सली बारसे देवा और उसके 16 साथियों के तेलंगाना में आत्मसमर्पण की आ रही खबरों पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

वहीं कांग्रेस कार्यकारिणी का अब तक नहीं गठन नहीं होने पर विजय शर्मा ने कहा कि दीपक बैज कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं, अच्छा काम कर रहे हैं. संगठन का विषय है, लेकिन उनकी टांग कितनी खींची गई है, यह देखना होगा. पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जल्द लागू होगी. तैयारियां लगभग पूरी है. अधोसंरचना का पूर्वावलोकन किया जा चुका है. 23 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related