CG POLICE RECRUITMENT : Recruitment candidates clash with Home Minister!
रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की सेकंड लिस्ट और 1600 रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी है। गृह मंत्री विजय शर्मा अभ्यर्थियों से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन बातचीत के दौरान बहस हो गई।
मंत्री के आश्वासन के बाद भी अभ्यर्थी पीछे नहीं हटे। रात में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के कार्यालय का घेराव कर दिया। कुछ अभ्यर्थी सड़क पर लेटकर नारेबाजी करते भी नजर आए।
YOGI-RAHUL STATEMENT : रायबरेली में राहुल गांधी पर क्यों भड़के योगी?
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद कवर्धा पहुंचकर उनसे बात करें। वहीं, प्रदर्शन के दौरान गृह मंत्री का वाहन भी कार्यालय के अंदर फंस गया और बाद में उन्हें दूसरे वाहन से वहां से निकलना पड़ा।
