CG NEWS: कांग्रेस नेता के घर के बाहर खड़ी दो कारों में आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Date:

CG News: Two cars parked outside Congress leader’s house catch fire, causing panic in the area

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में सियासी हलचल के बीच आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा इकाई से जुड़े नेता विनोद कश्यप उर्फ भक्कू के घर के बाहर खड़ी दो कारों को देर रात अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

 

ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना से पहले कुछ संदिग्ध लोग आसपास मंडराते हुए देखे गए थे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बदमाशों ने कारों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई, जिसके बाद लपटें तेजी से फैल गईं। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे

साजिश का आरोप, पुलिस पर उठे सवाल

 

घटना को गंभीर साजिश बताते हुए विनोद कश्यप ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में पहले भी असामाजिक तत्व सक्रिय रहे हैं, लेकिन समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

 

जांच में जुटी पुलिस

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related