CG News: इस संभाग में हॉस्टलों में बढ़ता ही जा रहा फ़ूड प्वाइजनिंग का मामला, फिर एक छात्रा ने तोड़ा दम

Date:

CG News: बस्तर संभाग के छात्रावासों में छात्रों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब तक संभाग के अलग-अलग हॉस्टलों में 7 छात्रों की मौत हो गई है। ताजा मामला बस्तर जिले के बकावण्ड ब्लॉक का है। कोलावल स्थित बालिका आश्रम में पढ़ाई कर रही पांचवी की छात्रा ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से छात्रा की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

CG News: बताया जा रहा है कि कोलावल स्थित बालिका आश्रम में पढ़ने वाले बच्चों को दो दिन पहले से तेज बुखार व सिर में दर्द होने की शिकायत कर रहे थे। रविवार की शाम से अचानक से आठ से 10 बच्चे बीमार हो गए। इस बीमारी की चपेट में आने से पाथरी गांव की 5वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से छात्रा की जान गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related