CG NEWS : बिलासपुर यूनिवर्सिटी में कुलपति की कार के सामने छात्र नेताओं की पिटाई, विवाद ने पकड़ी तूल

Date:

CG NEWS: Student leaders beaten in front of Vice Chancellor’s car in Bilaspur University, controversy escalates

बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शनिवार को कुलपति डॉ. आलोक चक्रवाल की कार के सामने छात्र नेताओं की बाहरी युवकों ने जमकर पिटाई की। इस हमले में एक छात्र बेहोश हो गया, जबकि दो अन्य छात्र घायल हो गए और उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुलपति कार में बैठकर घटना को देखते रहे।

पुलिस ने छात्रों की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। छात्रों के मुताबिक, चार महीने पहले शतरंज का ट्रायल लिया गया था, जिसमें चयनित छात्रों को कोच की कमी के कारण जोनल स्पर्धा में नहीं भेजा गया। इस मुद्दे को लेकर छात्रों ने फिजिकल एजुकेशन विभाग के एचओडी रत्नेश सिंह से मुलाकात की थी, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी।

शनिवार को एक कार्यक्रम के बाद छात्र कुलपति से मिलने पहुंचे थे, लेकिन बाहर से आए युवकों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इस दौरान विवाद बढ़ने पर बाहरी युवकों ने कॉलेज के छात्रों और छात्र नेताओं पर हमला कर दिया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related