CG News : SECL मजदूर जान के साथ बड़ा खिलवाड़…पिकअप और ड्रॉप जर्जर बस का इस्तेमाल, सीट पर गिर रहा बारिश का पानी

Date:

CG News : कोरबा. एसईसीएल कुसमुंडा खदान में काम करने वाले मजदूरों की जान के साथ बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है. खदान क्षेत्र में मजदूरों को पिकअप और ड्रॉप करने के लिए जिस बस का इस्तेमाल हो रहा है, वह 13 साल पुरानी है. बारिश के दौरान इस खटारा बस में छत से पानी टपकने लगता है, जो कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चारपहिया और बसों की सुविधा दी जाती है. लेकिन चंद पैसों के लालच और अधिकारियों की ठेकेदारों पर मेहरबानी ने इस व्यवस्था की पोल खोल दी है. आरोप है कि ई एंड एम विभाग की मिलीभगत से खदान क्षेत्र में इस पुरानी बस को लगाया गया है. मजदूरों का कहना है कि यह बस फिटनेस मानकों पर खरी नहीं उतरती. छत से टपकते पानी की धारें सीधे सीटों तक आ रही हैं. कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...