CG News: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे ने देश भर जारी किया अलर्ट, बिलासपुर जोनल स्टेशन में RPF ने बढ़ाई सुरक्षा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: बिलासपुर। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे ने देश भर में अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए बिलासपुर जोनल स्टेशन में RPF ने ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही माइक से अनाउंस कर यात्रियों को आगाह भी किया जा रहा है। बिलासपुर जोन के सभी रेल मंडल से जुड़े स्टेशनों पर यात्रियों को लगातार मेगाफोन के जरिए आरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर उद्घोषणा कर जानकारी दी जा रही है। वहीं, प्लेटफार्म के साथ ही ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

CG News: रेलवे के अलर्ट जारी करने के बाद जोनल मुख्यालय के साथ ही सभी रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म पर चौकसी बढ़ गई है। RPF के जवान सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। वहीं ट्रेनों व यार्ड में डॉग स्क्वायड टीम के साथ सघन जांच की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों को भी सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की समझाइश दी जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related