CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग में कार्य विभाजन पर उठे सवाल, उप सचिव को सेक्शन कार्य मिलने से चर्चाएं तेज

Date:

CG NEWS: Questions raised on division of work in health department, discussions intensified after deputy secretary got section work

रायपुर, 9 जून। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग में हाल ही में किए गए कार्य विभाजन को लेकर मंत्रालय में हलचल मच गई है। इस कार्य विभाजन में उप सचिव सहित तीन अवर सचिवों और सहायक कर्मचारियों के बीच जिम्मेदारियां तय की गई हैं, लेकिन उप सचिव को सेक्शन स्तर का कार्य सौंपे जाने से अफसरशाही में असमंजस की स्थिति बन गई है।

क्या है मामला?

सामान्य प्रशासनिक नियमों के अनुसार, उप सचिव को विभाग का प्रेजेंटिंग अफसर माना जाता है। वे विभाग की समग्र जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं और आमतौर पर सेक्शन स्तर के कार्यों से ऊपर होते हैं। लेकिन हालिया आदेश में उन्हें अवर सचिव स्तर का कार्य भी सौंपा गया है, जबकि विभाग में पहले से तीन अवर सचिव पदस्थ हैं। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या अनुभवी उप सचिव से अपेक्षाकृत कनिष्ठ काम करवाना उचित है?

सूत्रों का कहना है कि संबंधित उप सचिव पूर्व में अवर सचिव रह चुके हैं, लेकिन वर्तमान पद की गरिमा और कार्य प्रणाली के विपरीत यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपना नियंत्रण और संतुलन तंत्र पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

सहायक को मिली स्थापना की जिम्मेदारी

इसी आदेश में एक अन्य चौंकाने वाला निर्णय यह रहा कि एक सहायक ग्रेड-III कर्मचारी को पूरे स्वास्थ्य विभाग के स्थापना अनुभाग का कार्यभार दे दिया गया है। आमतौर पर यह कार्य सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) को दिया जाता है, क्योंकि इसमें संवेदनशील सेवाकालीन जानकारी, नियुक्ति, तबादला, अनुशासनात्मक कार्रवाई आदि जैसे विषय शामिल होते हैं।

अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों निर्णयों के पीछे कुछ अधिकारियों के व्यक्तिगत हितों को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। इससे प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्य वितरण की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related